Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी पर बमबाजी का आरोप

पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है

22 Feb 2026

तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी पर बमबाजी का आरोप

कैनिंग। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में एक बार फिर राजनीतिक तनाव भड़क उठा है। कैनिंग पूर्व से तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी को निशाना बनाकर बमबाजी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले के पीछे इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) का हाथ होने का दावा किया है, हालांकि आईएसएफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
घटना की शुरुआत शनिवार शाम भांगड़ के पोलरहाट थाना अंतर्गत गाज़ीपुर इलाके से हुई। आरोप है कि दीवार लेखन को लेकर आईएसएफ और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। आईएसएफ का दावा है कि उनकी दीवार लेखन को मिटाकर जबरन कब्जा किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
इसी दौरान स्थानीय तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां आईएसएफ और तृणमूल के बीच हाथापाई हो गई। इस झड़प में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हुए। आरोप है कि आईएसएफ समर्थकों ने तृणमूल के दो वाहनों में तोड़फोड़ की, जबकि घायलों को कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
इसी घटना के कुछ समय बाद, बैठक खत्म कर लौट रहे कैनिंग पूर्व के विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी पर हमला किया गया। तृणमूल विधायक का आरोप है कि उनकी गाड़ी को लक्ष्य कर बम फेंके गए और एक राउंड गोली भी चलाई गई। शौकत मोल्ला के मुताबिक, उन्होंने गाड़ी की सीट के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उनके काफिले की कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
शौकत मोल्ला ने आरोप लगाया कि यह हमला आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दिकी के इशारे पर किया गया। हालांकि नौशाद सिद्दिकी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वही इलाके का माहौल बिगाड़ने और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना के बाद से भांगड़ के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और दोबारा कोई हिंसा न हो। पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी पर बमबाजी का आरोप
पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News